Loading...

साहू में मक्की की फसल को फॉल आर्मी वर्म कीट से नुक्सान

Ankita • 20 Aug 2023 • 1 Min Read

कृषि अधिकारियों ने मौके पर जाकर किया निरीक्षण, किसानों को बताए रोकथाम के उपाय

HNN/ चंबा

जिला चंबा के साहू गांव में मक्की के खेतों में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखने को मिला है। यह जानकारी देते हुए उप निदेशक कृषि डॉ कुलदीप धीमान ने बताया कि यह कीट मक्की की फसल को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

स्थानीय किसानों से दूरभाष पर प्राप्त सूचना के बाद डॉ धीमान ने विकास खंड चंबा के विषयवाद विशेषज्ञ (कृषि) डॉ शिवानी राणा व कृषि विकास अधिकारी डॉ राज सिंह के साथ साहू गांव में किसानों की फसल का निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि यह कीट पहले रात के समय मक्की के पत्तों को खाता है और उसके बाद मक्की के पूरे पौधे को समाप्त कर देता है। इस कीट की रोकथाम के लिए किसान 5 मिली लीटर कोराजेन नामक कीटनाशक 15 लीटर पानी मे घोल कर स्प्रे करें।

यह कीटनाशक कृषि विभाग में अनुदान पर उपलव्ध है। उपस्थित किसानों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस कीट के नियंत्रण के लिए 30 मिलीलीटर क्लोरोपायरीफ़ॉस 20 ईसी रसायन को 15 लीटर पानी में घोल कर या 7 -8 ग्राम इमामेक्टिन बेंजोएट 5 एस०जी० रसायन को 15 लीटर पानी में घोल कर स्प्रे करें I