लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिद्धू को सुप्रीम कोर्ट से नही मिली राहत, आज ही करना होगा सरेंडर

PRIYANKA THAKUR | 20 मई 2022 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से सरेंडर करने के लिए कोर्ट से कुछ सप्‍ताह का समय मांगा। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से उन्‍हें राहत नहीं मिली। ऐसे में अब उन्‍हें सरेंडर करना होगा। रोड रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें एक साल जेल की सजा सुनाई है। पटियाला कोर्ट में सिद्धू आज सरेंडर करने वाले हैं।

बता दे कि 1998 के रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई है। सुप्रीम कोर्ट में यह केस पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खुला था। पीड़ितों ने मई 2018 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी, जिसे अदालत ने मान लिया था। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]