लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिद्धू ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर सरेंडर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से मांगा समय

SAPNA THAKUR | 20 मई 2022 at 11:09 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

नवजोत सिंह सिद्धू ने स्‍वास्‍थ्‍य कारणों की वजह से सरेंडर करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। उन्‍होंने सुप्रीम कोर्ट से कुछ सप्‍ताह का वक्‍त मांगा है। जस्टिस ए एम खानविलकर की बेंच ने कहा कि सुनवाई के लिए चीफ जस्टिस एन वी रमना से अनुरोध करें। सिद्धू के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने स्वास्थ्य कारणों से समर्पण के लिए कुछ हफ्तों का समय देने का अनुरोध किया है।

जानकारी के अनुसार, अगर चीफ जस्टिस विशेष पीठ का गठन करते हैं तो आज ही इस मामले में सुनवाई हो सकती है। बता दें कि रोडे रेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने उन्‍हें एक साल जेल की सजा सुनाई थी। पटियाला कोर्ट में सिद्धू आज सरेंडर करने वाले थे। सुप्रीम कोर्ट के ऐलान के बाद गुरुवार देर रात नवजोत सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू अमृतसर से पटियाला पहुंचीं। 1998 के रोडरेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई है।

सुप्रीम कोर्ट में यह केस पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले खुला था। पीड़ितों ने मई 2018 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की थी, जिसे अदालत ने मान लिया था। इसी याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]