लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौरी ताल आपदा में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा, सभी डेड बॉडी बरामद

Ankita | 11 अगस्त 2023 at 9:34 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

क्षेत्र में शोक की लहर, गमगीन माहौल में हुआ मृतकों का हुआ अंतिम संस्कार

HNN/ पांवटा साहिब

सिरमौरी ताल में आज शुक्रवार शाम तीनों शव मलबे से निकाले गए है। मां-बेटे और बुजुर्ग महिला के शवों को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल भेजा गया। इसके बाद शनिवार को अंतिम संस्कार होगा। बादल फटने से सिरमौरी ताल में मची तबाही के बाद प्रशासन मौके पर डटा रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें बीते वीरवार को मलबे के बीच से दादा-पोती के शव बरामद किए गए थे, लेकिन शाम को बारिश के चलते कीचड़ व दलदल के बीच रेस्क्यू आपरेशन रोकना पड़ा। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे के बाद फिर राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

दिनभर सर्च आपरेशन के बाद शाम 3:40 बजे 31 साल की रजनी का शव बरामद हुआ। इसके एक घंटे बाद 4:35 बजे जीते देवी (57) और 4:45 बजे नितेश (10) का शव मिला। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए पांवटा अस्पताल भेजा गया है।

बता दें शुक्रवार को पांवटा साहिब के श्मशानघाट में 63 वर्षीय कुलदीप सिंह का उनके बड़े बेटे कमल ने अंतिम संस्कार किया। जबकि, सिरमौरी ताल के समीप नारीवाला में 8 साल दीपिका को उसके पिता विनोद कुमार ने दफनाकर नम आंखों से विदाई दी।

उधर, एसडीएम पांवटा साहिब जीएस चीमा ने बताया कि दूसरे दिन तीनों शव बरामद कर लिए हैं। तीनों पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए सौंपे जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]