HNN/ नाहन
जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह की अगुवाई में जिलाधीश सिरमौर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति से मांग की है कि केंद्र सरकार द्वारा ईडी का दुरुपयोग करते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर झूठे केस बनाकर जो समन भेजा है उसे अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निरस्त करवा दें।
इससे पहले सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस भवन से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रैली निकालते हुए भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सिरमौर कांग्रेस अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर व पांवटा साहिब के पूर्व विधायक करनेश जंग ने बताया कि केंद्रीय सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि यह योजना उन नौजवानों के साथ जो सेना में जाने का सपना बचपन से संजोए हैं घोर अन्याय है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि इस योजना को जल्द से जल्द समाप्त करना चाहिए तथा पहले से चली आ रही सेना भर्ती योजना को लागू किया जाना चाहिए। बताया कि कांग्रेस युवाओं के साथ खड़ी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





