Loading...

सिरमौर के पुरुवाला में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, 1.76 ग्राम हेरोइन बरामद, NDPS एक्ट में मामला दर्ज

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन 27 Mar 2026 Edited 27 Mar 1 min read

Himachalnow / पांवटा साहिब

सिरमौर के पुरुवाला क्षेत्र में पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को स्मैक के साथ पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से 1.76 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसके बाद उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। मामले की जांच जारी है और पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

सिरमौर/पांवटा साहिब-पुरुवाला

गश्त के दौरान मिली बड़ी सफलता

जिला सिरमौर की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने पुरुवाला थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 1.76 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की है। इस संबंध में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21-61-85 ND&PS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार विशेष डिटेक्शन टीम पांवटा साहिब क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में स्मैक/हेरोइन का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भुंगरनी के पास आरोपी को दबोच लिया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी , जांच जारी

पुलिस ने आरोपी की पहचान शौकत अली (37 वर्ष), निवासी हरिपुर टोहाना, डाकघर शिवपुर, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर के रूप में की है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1.76 ग्राम स्मैक/हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जिला सिरमौर पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।