लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर के मंदिरो में हाथी- घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, हरे रामा-हरे कृष्‍णा की गूंज…

PRIYANKA THAKUR | 19 अगस्त 2022 at 12:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

जिला सिरमौर में कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भक्तों ने भजन कीर्तन करके भगवान श्री कृष्ण की महिमा का गुणगान किया। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय में मध्य रात्रि को श्री कृष्ण जन्म पर खूब कीर्तन व भजन गाए गए, साथ ही प्रसाद भी वितरित किया गया। जिला ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में रात भर कृष्ण मंदिरों में भजन कीर्तन चला रहा।

हिंदू आश्रम के पास स्थित राधाकृष्ण मंदिर में वीरवार को सैकड़ों की संख्या में कृष्ण भक्तों ने भगवान कृष्ण की लीलाओं का गुणगान किया और जन्माष्टमी पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया। इतना ही नहीं भगवान कृष्ण के जन्म पर जहां जिला मुख्यालय में पूजा-आरती की गई तो वही भक्तों द्वारा केक भी काटा गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत रोशनी और गुब्बारों से सजाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि वीरवार को शाम होते ही पूजन की तैयारियां शुरू हो गई थी। जैसे ही रात के 12 बजे मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्म की खुशियां मनाई जाने लगी। मंदिरों में घंटे घड़ियाल की टंकार से वातावरण गूंज उठा। श्री कृष्ण का जन्म होते ही लड्डू गोपाल को स्नान कराकर उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाए और पालने में बैठाया गया। मंदिरों में पालना झुलाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

पालना झूलाने के लिए श्रद्धालु काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भगवान श्री कृष्ण की महाआरती उतारने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। घरों में भी श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण जन्म होते ही लड्डू गोपाल को पालना झुलाया और उन्हें भोग लगाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]