HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश में अति उत्कृष्ट सेवा पदक 77 और उत्कृष्ट सेवा मेडल 96 पुलिस कर्मियों को दिए जाएंगे। इनमें दो एचपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। इस संबंध में शनिवार को राज्य के पुलिस प्रमुख संजय कुंडू ने पुरस्कार के लिए चुने पुलिस कर्मचारियों की सूची भी जारी कर दी है।
वहीँ, जिला सिरमौर के विभिन्न पुलिस थानों में कार्यरत छह पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों का चयन उत्कृष्ट सेवा पदक एवं अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए हुआ है। तीन कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा पदक तथा तीन अन्य को अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए चयनित किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए पांवटा साहिब उपमंडल के पुलिस थाना पुरुवाला प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सीआइडी नाहन से हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार तथा पुलिस चौकी कच्चा टैंक नाहन से कांस्टेबल अयूब खान का चयन किया गया है।
अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए जिला सिरमौर के दुर्गम क्षेत्रों में गिने जाने वाले शिलाई पुलिस थाना के प्रभारी सब इंस्पेक्टर मस्तराम ठाकुर, नाहन ट्रैफिक इंचार्ज एएसआई रामलाल तथा पांवटा साहिब पुलिस थाने में अतिरिक्त थाना प्रभारी जीतराम का चयन किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





