लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर के 60 हजार पेंशनधारकों को 30 सितंबर तक ई-केवाईसी कराना अनिवार्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 20 सितंबर 2025 at 5:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले सभी लाभार्थियों को 30 सितंबर तक अपनी ई-केवाईसी करवानी होगी, अन्यथा उनकी पेंशन रुक सकती है। विभाग ने पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे समय पर यह प्रक्रिया पूरी करें।

नाहन

सत्यापन की अंतिम तिथि तय
जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ई-केवाईसी सत्यापन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से करवाया जा रहा है। इसमें आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पते जैसी जानकारी दस्तावेजों के आधार पर अपडेट की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अधिकांश का सत्यापन पूरा
उन्होंने कहा कि जिले में अधिकांश पेंशनर्स का सत्यापन पूरा हो चुका है। जो लोग अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, वे 30 सितंबर से पहले अपनी नजदीकी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सत्यापन करवाएं। ऐसा करने से उन्हें पेंशन का लाभ बिना रुकावट के मिलता रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]