HNN / नाहन
जिला सिरमौर में श्रीनिवासा रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के तहत वर्ष 2018-19 व 2019-20 के कक्षा दसवीं व दस जमा दो के 1503 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाने हैं। कल यानि 08 जून को प्रातः 11 बजे नाहन, पच्छाद और पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित कर मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए जाएंगे।
यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर मनेश कुमार ने आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के तहत पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांवटा साहिब में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इसी प्रकार, विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल डाईट नाहन में तथा विधायक पच्छाद रीना कश्यप राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सराहां में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित करेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 08 जून को प्रातः 11 बजे मण्डी के पड्डल मैदान से इस कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे और प्रदेश के विभिन्न जिलों में विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





