Loading...

सिरमौर जिला के युवा व्यवसाई हिमांशु भाटिया का चेन्नई में निधन

Ankita • 12 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के युवा व्यवसाई हिमांशु भाटिया का सोमवार देर रात चेन्नई में निधन हो गया है। उनका शव आज पांवटा लाया जा रहा है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें 50 वर्षीय हिमांशु भाटिया उपमंडल पांवटा साहिब के रहने वाले है।

जानकारी के मुताबिक, युवा व्यवसाई हिमांशु भाटिया पिछले लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। काफी समय से उनका इलाज भी चल रहा था। परन्तु अब वह इस दुनिया को छोड़ कर चले गए है।

बता दें हिमांशु भाटिया अपने पीछे एक बेटा, बेटी और अपनी पत्नी को भी छोड़ गए हैं। हिमांशु भाटिया न केवल शहर की बड़ी सामाजिक हस्ती थी बल्कि रोटरी पांवटा में पास्ट असिस्टेंट गवर्नर सहित भारत विकास परिषद के पदाधिकारी भी रह चुके हैं।