HNN / संगड़ाह
सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल द्वारा अपने वार्ड संगड़ाह की रेड़ली व माईना पंचायत में लोगों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से भी ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को लेकर बात की।
ज्यादातर लोगों द्वारा बिजली, पानी व सड़क संबंधी समस्याएं उनके समक्ष रखी गई। सीमा कन्याल ने कहा कि जल्द ही लोगों को बिजली ,पानी व सड़क की समस्याओं से निजात दिलाई जाएगी। इस दौरान उनके साथ भाजपा नेता प्रताप तोमर व नारायण सिंह तथा संबंधित पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





