HNN/ नाहन
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि सिरमौर जिला में आगामी 21 नवम्बर से 29 नवम्बर 2023 तक ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ आयोजित की जायेगी। संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के बारे में पंचायत स्तर पर स्थानीय लोगों को जागरूक किया जायेगा।
इसके अलावा इस यात्रा के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ उठाने वाले लाभार्थियों के अनुभवों को भी सांझा किया जायेगा। उपायुक्त आज शुक्रवार को नाहन में विकसित भारत संकल्प यात्रा की जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। सुमित खिमटा ने बताया संकल्प यात्रा के दौरान सभी विकास खंडों की दो-दो पंचायतों संकल्प यात्रा आयोजित की जायेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस आयोजन में पंचायती राज संस्थानों, आशा वर्करों तथा स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि जिला में संचालित सभी केन्द्र प्रायोजित योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी इस यात्रा के दौरान स्थानीय लोगों को प्रदान की जायेगी।
उपायुक्त ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभागीय स्तर पर सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक का संचालन करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा की विस्तार से जानकारी प्रदान की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





