लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 10 करोड़ 93 लाख का नुकसान , लोक निर्माण विभाग की 176 सड़कें बंद , जल शक्ति विभाग की 66 पेयजल व सिंचाई योजनाएं बाधित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 4 सितंबर 2025 at 1:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर जिले में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और सड़क बंद होने से आवागमन प्रभावित है, जबकि विभिन्न विभागों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।

नाहन

हाईवे पर बाधित यातायात
पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा और नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रुक-रुक कर चलती रही। प्रशासन ने स्थिति को संभालने के लिए लगातार प्रयास किए, लेकिन भारी बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लोक निर्माण और जल शक्ति विभाग को बड़ा नुकसान
जिले में पिछले 24 घंटों में कुल 10.93 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें लोक निर्माण विभाग को सबसे अधिक 4.18 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि 176 सड़कें बाधित रहीं। वहीं जल शक्ति विभाग की 66 सिंचाई और पेयजल योजनाएं ठप हो गईं, जिससे 3.64 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

स्वास्थ्य और बिजली विभाग प्रभावित
स्वास्थ्य विभाग को भी करीब 43 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सराहां, पिनाली संगडाह, हरिपुरधार और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बिजली बोर्ड को तीन दिनों में 2.13 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिसमें लाइनें, पोल और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए।

किसानों और शिक्षा विभाग को हानि
जिले के 1933 हेक्टेयर क्षेत्र में बागवानी को 24.73 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। शिक्षा विभाग के भवनों और मैदानों को 29.50 लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है, जिसमें कई स्कूलों की चारदिवारी और संरचनाएं क्षतिग्रस्त हुईं।

निजी संपत्तियों पर भी असर
कई ग्रामीणों के कच्चे और पक्के मकान प्रभावित हुए हैं। नौहराधार, संगडाह और श्री रेणुका जी क्षेत्र में घरों और गौशालाओं को नुकसान हुआ है। मंडोली गांव के एक पक्के मकान को 5 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]