सिरमौर जिला में 270 करोड़ से अधिक पहुंचा नुक्सान का आंकड़ा
शनिवार को हुई भारी बारिश से जलशक्ति व लोक निर्माण निर्माण विभाग को 13 करोड़ का नुक्सान
HNN/ नाहन
जिला सिरमौर में भारी बारिश के चलते एक बार फिर से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। एक तरफ जहां किसानों की फसलें खेतों में बर्बाद हो रही हैं। वहीं रविवार को भी जिला सिरमौर के 46 मेजर डिस्टिक रोड एवं संपर्क मार्ग बंद रहे। नाहन मंडल के 15, संगडाह के 18, शिलाई के 10, राजगढ़, पांवटा साहिब व सराहां मंडल का एक-एक रोड बंद रहा। वहीं शनिवार को बंद हुई 473 लीटर में से रविवार को मात्र 94 डीटीआर बंद रही, जिन्हें की देर रात तक बहाल करने के प्रयास जारी रहे।
शनिवार को हुई भारी मूसलाधार बारिश से जलशक्ति विभाग की 15 पेयजल योजनाएं बारिश से प्रभावित हुए, जिसमें से 14 योजनाएं नाहन तथा एक योजना राजगढ़ की है। इन योजनाओं को बहाल करने के लिए जलशक्ति विभाग के कर्मचारी दिन-रात कार्य कर रहे हैं। धोलाकुआं के समीप रामपुर माजरी की पेयजल योजना का टैंक भारी बारिश से करीब 300 मीटर आगे बाढ़ में बह कर चला गया, जिसके चलते रामपुर माजरी के पेयजल योजना को भी खतरा पैदा हो गया है।
जिला में दो गौशालाओं को 40 हजार का नुक्सान, एक कच्चे मकान को 30 हजार का नुक्सान, तीन पक्के मकानों को एक लाख का नुक्सान तथा 2 भवनों के ढंगे को 40 हजार रुपए का नुक्सान पहुंचा है। शनिवार को भारी बारिश से जल शक्ति विभाग को 10 करोड़ 73 लाख 95 हजार रुपए तथा लोक निर्माण विभाग को 2 करोड़ 20 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। जिला सिरमौर में पिछले 20 दिनों में भारी बारिश से 270 करोड़ से अधिक का नुक्सान विभिन्न विभागों तथा लोगों को हो चुका है।
रविवार को जिला सिरमौर हिमाचल पथ परिवहन निगम के 47 रूट बाधित रहे। जबकि शनिवार को जिला के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में फंसी 20 बसें रविवार शाम तक भी जिला मुख्यालय नहीं पहुंची। क्योंकि अधिकतर ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कें रविवार को भी बंद रही। रविवार को नाहन श्रीरेणुकाजी संगड़ाह, राजगढ़ मंडल, शिलाई मंडल की अधिकतर सड़कें बंद होने से बस सेवा बाधित रहे। जिसके चलते एचआरटीसी नाहन डिपो को करीब 5 लाख रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ।