HNN/नाहन
सिरमौर जिले में तैनात 69 नए जेबीटी अध्यापकों को प्रशिक्षण देने के लिए डाइट नाहन में 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इस कार्यशाला में अध्यापकों को बच्चों को सरल तरीके से पढ़ाने और कक्षाओं में पेश आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
जिला परियोजना अधिकारी हिमांशु भारद्वाज ने कार्यशाला का शुभारंभ किया और कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों के अंदर ज्ञान और जरूरी स्किल का विकास करना है ताकि सरल तरीके व एक्टिविटी बेस्ड माध्यम से अध्यापन को प्रभावशाली बनाया जा सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कार्यशाला में 68 जेबीटी भाग ले रहे हैं और प्रत्येक दिन चार सेशन होंगे, जिनमें करिकुलम बेस्ड एक्टिविटी आधारित विषयों के साथ-साथ जनरल टॉपिक पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यशाला के अंतिम दिन जेबीटी का पोस्ट टेस्ट लिया जाएगा ताकि उनका मूल्यांकन किया जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





