Loading...

सिरमौर पुलिस ने ढाबा मालिक को शराब तस्करी के आरोप में दबोचा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 27 Sep 2025 • 1 Min Read

पुरुवाला पुलिस ने ढाबे की तलाशी में 7 बोतलें देशी शराब बरामद कीं। आरोपी कोई लाइसेंस पेश नहीं कर सका और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

सिरमौर

गश्त के दौरान मिली सूचना
26 सितंबर को थाना प्रभारी पुरुवाला अपनी टीम के साथ शिवपुर क्षेत्र में गश्त पर थे। इस दौरान सूचना मिली कि परमजीत सिंह नामक व्यक्ति अपने ढाबे पर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है।

ढाबे से बरामद हुई शराब
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ढाबे की चेकिंग की। तलाशी में ढाबे से 7 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा बरामद हुईं।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
जब पुलिस ने लाइसेंस दिखाने को कहा तो आरोपी कोई भी वैध परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया। मामले का अन्वेषण नियमानुसार जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।