Loading...

सिरमौर पुलिस ने पांवटा साहिब में 360 नशीले कैप्सूल बरामद किए

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Sep 2025 • 1 Min Read

पांवटा साहिब पुलिस को नशा विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को दबोचकर उसके कब्जे से 360 नशीले कैप्सूल बरामद किए हैं।

पांवटा साहिब

गुप्त सूचना पर दबिश
17 सितम्बर 2025 को थाना पांवटा साहिब पुलिस टीम बदरीपुर क्षेत्र में गश्त और नशा तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दयाल सिंह निवासी गांव नचराऔ (जिला यमुनानगर, हरियाणा) अपने बैग में नशीले कैप्सूल लेकर बेचने की फिराक में है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने उसे बातापुल की ओर आते हुए पकड़ लिया।

नशीले कैप्सूल बरामद
पुलिस ने आरोपी के नील रंग के बैग की तलाशी ली तो 360 नशीले कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी कोई परमिट या मेडिकल पर्ची प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस आधार पर थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।