Loading...

सिरमौर में जहरीली पतियां खाने से अचानक मरी 7 बकरियां

Ankita • 4 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ संगडाह

जिला सिरमौर के संगडाह उपमंडल के पंचायत सैंज के गावं जबलोग में जहरीली पतियां खाने से अचानक ही 7 बकरियां मर गई। इन बकरियों के मरने से बकरी पालक को काफी नुकसान हुआ है।

बकरी पालक बेद प्रकाश ने बताया कि सोमवार तड़के उसने अपनी 7 बकरियों को मरा पाया। यह देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि वह बकरियों के सहारे ही अपने परिवार का गुजारा चलाता है और करीब 20 साल से बकरी पालन कर रहा है। उसकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है।

वहीं सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग के डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे। पशुपालन विभाग के डॉक्टर विक्की कुमार ने बताया की जांच के बाद पता चला है की बकरियों की मौत की वजह जहरीली पतियां खाने से हुई है।

बकरी मालिक का कहना है कि हर रोज वह बकरियां चराने के लिए ले जाता था। पर पता नही बकरियों ने कैसे जहरीली पतियां खा ली और उनकी मौत हो गई। इस घटना से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है।