लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचला, दर्दनाक मौत

Ankita | 18 नवंबर 2023 at 7:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

हिमाचल में सड़क हादसे थाने का नाम नहीं ले रहे हैं। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे हैं। मामला पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाईवे-707 पर नारीवाला के समीप का है। यहां एक तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग व्यक्ति को कुचल दिया। जिस कारण उनकी मौत हो गई है।

मृतक की पहचान प्रकाश (65) निवासी नारिवाला के रूप में हुई है। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के मुताबिक, राम प्रकाश सड़क क्रॉस कर रहा था। इस दौरान अचानक ही तेज रफ्तार बाइक ने उसे कुचल दिया। बाइक की टक्कर से बुजुर्ग बुरी गंभीर रूप से घायल हुआ।

घटना के बाद उन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां घावों का ताव न सहते हुए बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]