Loading...

सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई, पांवटा साहिब में युवक से 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद

By हिमांचलनाउ डेस्क नाहन Published: 8 Mar 2026, 6:11 PM | Updated: 8 Mar 2026, 6:11 PM 0 min read

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.75 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

सिरमौर/पांवटा साहिब

गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

एसआईयू नाहन की पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और गुप्त सूचनाएं एकत्र करने के दौरान पांवटा साहिब क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति चिट्टा/स्मैक की तस्करी में लिप्त है और उसके पास नशीले पदार्थ की खेप हो सकती है।

आरोपी के कब्जे से चिट्टा बरामद

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार पुत्र स्वर्गीय रघुबीर सिंह निवासी बडवास जिला सिरमौर को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 8.75 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।