लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में बढ़ने लगे डेंगू के मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

SAPNA THAKUR | 2 अक्तूबर 2022 at 3:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के बाद अब सिरमौर में भी डेंगू का प्रकोप बढ़ने लग पड़ा है। जिला सिरमौर में डेंगू के नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिससे लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है। डेंगू से पीड़ित मरीज अस्पतालों में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिला सिरमौर में अब तक डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 50 तक पहुंच चुका है।

बड़ी बात तो यह है कि जिला में बीते रोज भी 17 नए मामले डेंगू के सामने आए हैं। बीते तीन-चार दिनों में मामलों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। यह सभी मामले नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों से मिले हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर अलर्ट हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विभाग ने जिले के सभी अस्पतालों में बुखार के मरीजों के डेंगू टेस्ट करवाने के निर्देश दिए हैं। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि डेंगू से निपटने के लिए नाहन व पांवटा शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। वहीं, पीओ डीआरडीए को गांव-गांव में फॉगिंग करवाने के लिए व लोगों को जागरूक करने के लिए कहा गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]