लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में भरे जाएंगे शास्त्री शिक्षक के पद, इस दिन होगी काउंसलिंग…..

Ankita | 31 दिसंबर 2023 at 2:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

शिक्षा विभाग सिरमौर जिले में शास्त्री शिक्षक (सीएंडवी) वर्ग के पद बैच वाइज आधार पर साल-2024 में भरने जा रहा है। यह जानकारी प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक, सिरमौर अनुपम गुप्ता ने शनिवार को यहां दी।

बता दें कि पूर्व में किन्हीं प्रशासनिक कारणों से शास्त्री शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी, जो अभी हटा दी गई है। उन्होंने बताया कि शास्त्री शिक्षक पदों को भरने की काउंसलिंग भर्ती प्रक्रिया आगामी 8 से 11 जनवरी तक पूरी की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इन पदों के लिए जो अभ्यर्थी पूर्व में 17 से 18 नवंबर, 2023 के दौरान काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं, उन्हें काउंसलिंग प्रक्रिया में दोबारा भाग लेने की जरूरत नहीं हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]