लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत इतने मकान स्वीकृत – सुखराम चौधरी

PRIYANKA THAKUR | 28 मार्च 2022 at 4:46 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

 जिला सिरमौर में स्वर्ण जयंती आश्रय योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के आवासहीन लोगों के लिए 723 मकान स्वीकृत किये गये हैं तथा इसके पश्चात जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के किसी भी व्यक्ति का आवेदन शेष नहीं है। यह जानकारी ऊर्जा मंत्री एवं अध्यक्ष जिला कल्याण समिति सिरमौर सुखराम चौधरी ने आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और इसी दिशा में पेंशन के लिए आयु सीमा को घटाकर 60 वर्ष किया गया है तथा आय सीमा को 35000 रुपए से बढ़ाकर 50000 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी गरीबों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार करे और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने के लिए उनकी मदद करें। उन्होंने बताया कि चालू वित वर्ष के दौरान अनुवर्ती कार्यक्रम योजना के अंतर्गत जिला में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 10 लाख 42 हजार रुपये व्यय कर 578 लाभार्थियों व अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 56 हजार व्यय कर 31 लाभार्थियों को सिलाई मशीनें स्वीकृत की गई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में चालू वित वर्ष के दौरान अब तक 6683 नवीन प्रार्थीयों के प़क्ष में सामाजिक सुरक्षा पैंशन स्वीकृत की गई है जिसमें वृद्धावस्था पैंशन योजना में 4991, विधवा पैंशन योजना में 953, दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 326, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पैंशन योजना में 326, राष्ट्रीय विधवा पैंशन योजना में 82 तथा राष्ट्रीय दिव्यांग राहत भत्ता योजना में 5 नये लाभार्थियो के हित में पैंशन की स्वीकृति प्रदान की है, जिससे जिला में कुल पैंशन धारको की संख्या बढकर 43 हजार 728 हो गई है।

कंप्यूटर एप्लीकेशन योजना के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग, विधवा/एकल नारी वर्ग के 551 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बैठक में उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मुख्यअतिथि का स्वागत किया तथा जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के मद क्रमवार प्रस्तुत किए।

इस बैठक में सांसद लोक सभा सुरेश कश्यप, विधायक नाहन डॉ. राजीव बिंदल, विधायक रेणुकाजी विनय कुमार, विधायक पच्छाद रीना कश्यप, अतिरिक्त उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर, ग्राम पंचायत नेरी नावण के प्रधान सुनील कुमार, उप-प्रधान विनोद कुमार सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]