लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर में होगी कैरियर एकेडमी द्वारा टैलेंट सर्च परीक्षा

PARUL | 2 नवंबर 2023 at 2:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी माने जाने वाले करियर अकादमी नाहन के द्वारा छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए एक बार फिर से “सीएटीएसइ” परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा आठवीं से लेकर बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए आयोजित करवाई जाएगी।

“सीएटीएसइ” (करियर अकादमी टैलेंट सर्च एग्जाम) की यह परीक्षा 04 नवंबर को सिरमौर के निजी व सरकारी स्कूलों तथा 05 नवंबर को करियर अकादमी नाहन, और करियर अकादमी स्कॉलरस पांवटा साहिब ब्रांच में होगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बड़ी बात तो यह है कि करियर अकादमी द्वारा हर स्कूल के हर कक्षा में टॉप 10 पर रहने वाले विद्यार्थियों को यह स्कॉलरशिप मिलेगी। इस परीक्षा में 3 लाख से अधिक की स्कालरशिप दी जाएगी। इस परीक्षा मे विभिन्न स्कूलों के अभी तक 6500 छात्रों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया है। इस परीक्षा के लिए छात्र 03 नवंबर शाम 5:00 बजे तक www.careeracademy.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

इतना ही नहीं इस वेबसाइट पर परीक्षार्थी अपना परिणाम भी देख सकते है। अधिक जानकारी देते हुए चेयर मैन एस. एस. राठी ने बताया कि करियर अकादमी द्वारा “सीएटीएसइ” की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इस परीक्षा का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए उज्जवल भविष्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

इस प्रकार की परीक्षाएं करियर अकादमी द्वारा पहले भी करवाई जा चुकी है तथा विभिन्न क्षेत्रों के छात्रों को इसके द्वारा इंजिनीरिंग, नीट, एनडीए और सीयूईटी आदि परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए लाभ मिल चुका है।

अकादमी के समन्वयक मनोज राठी तथा ललित राठी द्वारा विभिन्न विद्यार्थियों से यह निवेदन किया गया है कि इस परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग ले, जिससे उनको अपने भविष्य को उज्जवल बनाने में सहायता मिल सके।

यह होंगे परीक्षा केंद्र….
नाहन, सैनवाला, मोगीनन्द, कालाअंब, नारायणगढ़, शंभुवाला, बोहलियो, बनकला, माजरा, धौलाकुआं, पांवटासाहिब, सतौन, कफोटा, शिलाई, जमटा, ददाहू, संगड़ाह, हरिपुरधार, नौहराधार, राजगढ़, कुपवी, नेरवा, चौपाल, नैनाटिकर, निहोग, सराहां, और बागथन मे परीक्षा केंद्र बनाये गए है। इन क्षेत्रों में इस परीक्षा को बड़े उत्साह के साथ करवाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]