Loading...

सिरमौर में 32 वर्षीय एचआरटीसी चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Ankita • 20 Nov 2023 • 1 Min Read

भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देखते हुए पेश आया हादसा

HNN/ पावंटा साहिब

जिला सिरमौर के गिरीपार में एक हादसा पेश आया है, यहां एचआरटीसी चालक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 32 वर्षीय सूरज बड़वास पंचायत हुई है। वहीं सूरज की मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है।

बता दें सूरज की डेड बॉडी को पांवटा सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी वही स्वर्गधाम पांवटा में पूरा किया जाना है।

जानकारी के मुताबिक, सूरज की अभी दो साल पहले ही एचआरटीसी में नौकरी लगी थी। बता दें ड्यूटी के दौरान सूरज पांवटा-कांडों-च्योग एचआरटीसी बस में ड्यूटी पूरी कर अपने गंतव्य स्थल च्योग में भारत-ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच देख रहा था।

इसी दौरान उसे अचानक सीने में दर्द उठा व दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। बता दें वह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी भी छोड़ गया है। बीडीसी उपाध्यक्ष सुनील चौहान ने बताया कि सूरज के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।