जिला सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने स्पष्ट किया कि 5 और 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य है, अन्यथा आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता है।
नाहन
बैठक में दिए अहम निर्देश
उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 5 व 15 वर्ष पूर्ण करने वाले बच्चों का फोटो, फिंगरप्रिंट, मोबाइल नंबर और पता आधार में अपडेट करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एनटीए, नीट, यूपीएससी, सीयूईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं और विभिन्न प्रवेश प्रक्रियाओं में आधार प्रमाणीकरण जरूरी होता है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
स्कूलों में अनिवार्य अपडेट
उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को आदेश दिए कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों का बायोमैट्रिक अपडेट सुनिश्चित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देश दिए कि 0 से 5 वर्ष के बच्चों का आधार पंजीकरण वैक्सीनेशन केंद्रों पर करवाया जाए।
वयस्कों और दिव्यांगों के लिए विशेष प्रावधान
बैठक में बताया गया कि 10 वर्ष से अधिक समय से एक ही स्थान पर रह रहे लोगों को भी अपने दस्तावेज अपडेट करवाने चाहिए। दिव्यांग और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के लिए घर पर ही आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध है।
उपलब्ध आधार सेवाएं
जिला में 38 आधार किट और 69 टैब के माध्यम से पंचायत स्तर तक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। अधिकारियों को समय-समय पर आधार केंद्रों का औचक निरीक्षण करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





