Loading...

सिहुंता में छत से गिरने पर बुजुर्ग की मौत

PARUL • 28 May 2024 • 1 Min Read

HNN/चंबा

जिला चंबा की ग्राम पंचायत सिहुंता में छत से गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मृतक की पहचान करमान सिंह पुत्र नर बहादुर निवासी गांव सिहुंता के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करमान सिंह शाम को अपने घर की छत पर था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल शाहपुर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस चौकी सिहुंता के प्रभारी गुरबख्श ने मामले की पुष्टि की है।