Loading...

सीएमओ अजय पाठक की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

By Ankita Published: 23 Apr 2024, 9:30 PM | Updated: 23 Apr 2024, 9:30 PM 1 min read

HNN/ नाहन

मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के सीएसआर के सहयोग से ममता स्वास्थ्य संस्थान माता और शिशु के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से इस परियोजना के अंतर्गत नाहन में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

डॉ. अजय पाठक सीएमओ सिरमौर की अध्यक्षता में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नाहन में किया गया। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुनिश्चित करना है।

इसके अंतर्गत धगेड़ा और राजपुरा हेल्थ ब्लॉक के 10 एचडब्ल्यूसी और 1 पीएचसी को एक मॉडल के रूप में तैयार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि इन हेल्थ केंद्रों में वह सारी सुविधाएं लोगों को प्राप्त हो जो आयुष्मान भारत के अंतर्गत भारत सरकार ने दिए गए दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।

इस प्रोजेक्ट के तहत यह भी सुनिश्चित करना है कि लोगों में भी यह जागरूकता होनी चाहिए कि स्वास्थ्य केंद्रों में कौन-कौन सी सुविधाएं मिल रही हैं, जिनके लिए विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य गतिविधियों में उनकी सहभागिता को सुनिश्चित करना है।

इसी संदर्भ में पहले चरण में सीएचओ और स्वास्थ्य कार्यकर्ता का प्रशिक्षण किया जाएगा, जिससे आयुष्मान भारत के अंतर्गत क्या-क्या स्वास्थ्य सुविधा रहती है और कैसे इन सुविधाओं को और बेहतर किया जाएगा।