सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में बीएसएनएल के मंडल अभियंता को किया गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी श्मिला में सीबीआई ने बीएसएनएल के मंडल अभियंता को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान वेद प्रकाश मंडल अभियंता उरई के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक आरोपी वेद प्रकाश पर 20 हजार की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता (बीएसएनएल से जुड़ा वेंडर) ने बताया कि बीडीओ कार्यालय, डकोर, उरई को ओएलटी मशीन लगाने, आपूर्ति का कार्य देने, फाइबर कनेक्शन प्रदान करने तथा समय पर भुगतान करने हेतु उससे रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
जिसके बाद सीबीआई ने उरई एवं कानपुर में आरोपी के परिसरों में तलाशी ली, जिसमें उन्हें संपत्तियों में निवेश सहित आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए। बताया जा रहा है कि आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
