Loading...

सीमेंट प्लांट बंद करने के विरोध में ट्रक ऑपरेटरों ने निकाला पैदल मार्च, हाईवे जाम

SAPNA THAKUR • 19 Jan 2023 • 1 Min Read

HNN/ बिलासपुर

बरमाना और दारलाघाट में कंपनी द्वारा एसीसी और अंबूजा सीमेंट के प्लांट बंद किए जाने का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। ट्रक ऑपरेटर इन दोनों प्लांट को बंद किये जाने के विरोध में लगातार आवाज उठा रहे है। इसी कड़ी में आज फिर दाड़लाघाट और बरमाणा के करीब 5,000 ट्रक ऑपरेटर द्वारा पैदल मार्च निकला गया।

बिलासपुर के नौणी से उपायुक्त कार्यालय तक 12 किलोमीटर का यह मार्च शुरू हुआ। इस कारण चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है। जाम लगने के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीँ पैदल मार्च को लेकर पुलिस पहले से पूरी तरह से अलर्ट मोड़ पर है तथा चप्पे-चप्पे पर जवानों की तैनाती की गई है।