सुंदरनगर में होटल पर गिरी आसमानी बिजली, मालिक को लाखों का नुक्सान
HNN/ मंडी
जिला मंडी में बारिश जमकर अपना कहर बरपा रही है। वहीं चंडीगढ़- मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सुंदरनगर के नौलखा स्थित रूप होटल में एक हादसा पेश आया है, यहां बीती रात आसमानी बिजली गिर गई। इस दौरान होटल में काफी आग लग गई। इस घटना में होटल के मालिक सुरेश ठाकुर को करीब 20 लाख रुपए से अधिक का नुक्सान हुआ है। सूचना मिलते ही दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चुका था।
जानकारी के मुताबिक, रात करीब 1:30 बजे आसमानी बिजली गिरने से होटल में आग लग गई। हादसे के दौरान स्टाफ और यहां पर ठहरे हुए लोग सोए हुए थे। घटना के बाद सभी लोग होटल से बाहर निकल गए। होटल स्टाफ ने तुरंत सुंदरनगर के बीएसएल परियोजना के दावानल विभाग को इस बारे सूचित किया गया। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है।