Loading...

सुजानपुर क्षेत्र में बस सेवा बंद: तीन पंचायतों के सैंकड़ों लोग परेशान

NEHA • 22 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की तीन पंचायतों के सैंकड़ों लोगों को प्रभावित करने वाली पथ परिवहन निगम की बस सेवा लगभग एक साल से बंद है। यह बस सुजानपुर से पटलांदर वाया रियाह, ठाणा धबडियाणा, छनेड़ रूट पर चलती थी। ग्रामीणों को अब महंगे दाम पर टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर सुबह 8:20 बजे और दोपहर 2:20 बजे बस चलती है, लेकिन दोपहर की बस बंद होने से उन्हें परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि जब पहले दोपहर को बस चलती थी, तो उसे क्यों बंद किया गया। पंचायत वासियों ने इस मामले में नाराजगी व्यक्त की है।

पथ परिवहन निगम हमीरपुर के डी.एम. राजकुमार पाठक ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन जानकारी हासिल करने के बाद यदि निर्धारित समय पर बस की जरूरत होगी तो उसे अवश्य इस रूट पर चलाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।