HNN/ शिमला
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश एम आर शाह को हिमाचल प्रदेश में दिल का दौरा पड़ा है। देश की सर्वोच्च अदालत के वर्तमान जज एम आर शाह को हिमाचल प्रदेश में हार्ट अटैक के बाद एयर एंबुलेंस से दिल्ली लाया जा रहा है। आधिकारिक सूत्र का कहना है कि हल्का दौरा पड़ा था, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है।
फिलहाल जस्टिस शाह की हालत स्थिर बनी हुई है और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस समय उन्हें हार्ट अटैक आया वह हिमाचल प्रदेश में थे। उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया जाएगा। अस्पताल प्रशासन को इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group