सुशासन सप्ताह के तहत लगे कैंपो का लाभ उठाए लोग- उपायुक्त
HNN / सोलन
उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सुशासन सप्ताह “प्रशासन गांव की ओर” 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भोजनगर, धर्मपुर, बोहली तथा सतडोल में कैंपो का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि एमसी कार्यालय परवाणू में 23 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे ग्राम पंचायत जौणाजी, ग्राम पंचायत चायल, पंचायत मुख्यालय मैलेहनी तथा 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे तहसील कार्यालय कृष्णगढ़, पंचायत मुख्यालय खैरा तथा तहसील कार्यालय बद्दी में कैंपों का आयोजन किया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि इन कैंपो में प्रशासनिक सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने के कार्य किए जायेगे तथा सम्बन्धित विभागों द्वारा लोगो की शिकायतों का भी मौके पर निपटारा किया जाएगा। उपायुक्त ने आम जनता से इन कैंपो के माध्यम से अपने राजस्व सम्बन्धित व अन्य सभी प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।