Loading...

गुप्त सूचना के आधार पर चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 26 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में कुमारहट्टी-नाहन मार्ग पर भोजनगर के पास पुलिस ने 302 ग्राम चरस सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोगिंद्र सिंह निवासी गांव कनहुत जवाना डाकघर बागथन पच्छाद जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़जी के पास डुंगी बेशगी में एक आरोपी छोटी-छोटी मात्रा में चरस का कारोबार स्थानीय स्तर पर कर रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर जोहड़जी के पास गश्त लगाई। इस दौरान उन्होंने एक बाइक चालक को तलाशी के लिए रोका।

जब उसकी तलाशी की गई तो उसके पास से 302 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एएसपी सोलन योगेश रोल्टा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।