Loading...

सेक्टर अधिकारियों के लिए ईवीएम प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

By PARUL Published: 3 May 2024, 5:33 PM | Updated: 3 May 2024, 5:33 PM 1 min read

सहायक निर्वाचन अधिकारी ने की कार्यशाला की अध्यक्षता

HNN/चंबा

सहायक निर्वाचन अधिकारी व एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में भरमौर विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रतिनियुक्त 14 सेक्टरों से संबंधित सेक्टर अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में किया गया।

इस दौरान उपस्थित सैक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में सभी सैक्टर अधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट से संबंधित हैंड बुक भी उपलब्ध करवाई गई तथा विस्तृत जानकारी दी गई।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुलबीर सिंह राणा ने कहा कि सैक्टर अधिकारी अपने सैक्टर में पीआरओ व सहायक रिटर्निंग अधिकारी के बीच में एक कड़ी के रूप में कार्य करते हैं तथा मतदान के दिन उनका कार्य और भी अधिक संवेदनशील हो जाता हैं।

उन्होंने कहा कि ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण बारे सभी अधिकारी ध्यान दें तथा दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यान से पड़े ताकि चुनाव में किसी भी अवांछित परिस्थिति का सामना ना करना पड़े। इस अवसर पर सभी अधिकारियों को पोल डे मॉनिटरिंग सिस्टम की भी विस्तृत जानकारी भी दी गई।