HNN/ धर्मशाला
बीड़-बिलिंग से पैराग्लाइडिंग के बाद धौलाधार की ऊंची पहाड़ियों में लापता हुआ पोलैंड के पैराग्लाइडर 74 वर्षीय आंद्रे कुलाविक का शव 10 दिन के बाद गुरुवार को सेना की मदद से लाया जा सका है। शव को बड़ी मुश्किल से पहाड़ के पास खतरनाक इलाके से निकाला गया है। शव को धर्मशाला लाया गया है।
आंद्रे कुलाविक 23 अक्टूबर को कांगड़ा जिले के बैजनाथ की बीड़ से प्राइवेट सोलो फ्लाइंग पर निकले और धौलाधार की पहाड़ियों में लापता हो गए थे। उनके साथ फ्लाइंग करने वाले 3 अन्य साथियों को चॉपर की मदद से रेस्क्यू किया गया था, लेकिन आंद्रे कुलाविक का कोई सुराग नहीं मिल पाया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उनकी बेटी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिये जब इस बात को उजागर किया तो पुलिस ने सतर्कता बरतते हुए आंद्रे की खोजबीन शुरू की। कई दिन तक शव को निकालने की कोशिशें फेल हो गईं। ऐसे में भारतीय सेना की विशेष टुकड़ी की मदद ली गई, जिनका बेस कैंप खड़ौता में बनाया गया। वहां से एनडीआरएफ के तीन और आर्मी के 5 सदस्यों ने 4 किलोमीटर के करीब बेहद खतरनाक ट्रैक को पार कर शव को एयरलिफ्ट किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





