लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सेना में नई भर्ती को लेकर अमित शाह का बड़ा एलान, अग्निवीरों’ को…

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 10:00 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्र सरकार की ओर से चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने ट्वीट में लिखा है कि अग्निपथ योजना’ के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए पीएम मोदी का एक दूरदर्शी व स्वागत योग्य निर्णय है। इसी संदर्भ में आज गृह मंत्रालय ने इस योजना में चार साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को  CAPFs और असम राइफल्स में भर्ती में प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय के इस निर्णय से ‘अग्निपथ योजना’ से प्रशिक्षित युवा आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में अपना योगदान दे पायेंगे। इस निर्णय पर विस्तृत योजना बनाने का काम शुरू हो गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]