Loading...

सेब के बगीचों में शुरू हुआ प्रूनिंग का काम, बागवान बोले…

PRIYANKA THAKUR • 5 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

ऊपरी शिमला में सेब सीजन खत्म होने के बाद अब बागवानों ने बगीचों में प्रूनिंग करने का काम शुरू कर दिया है। दिसंबर शुरू होते ही बागवान अपने बगीचे में प्रूनिंग करना शुरू कर देते हैं। पौधों की अच्छी ग्रोथ व बेहतर विकास के लिए कटाई- छंटाई करना, पौधों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए प्रूनिंग सबसे महत्वपूर्ण होती है। बागवानों का कहना है कि दिसंबर में पेड़ से पत्ते पूरी तरह से झड़ जाते हैं।

उसके बाद कभी भी प्रूनिंग के काम को शुरू कर दिया जाता है। प्रूनिंग के काम को काफी सावधानी से किया जाना चाहिए। ऊपरी शिमला में बागवान प्रूनिंग को दिसंबर में इसलिए भी करते हैं कि बर्फ के समय में पेड़ को कोई नुक्सान न हो, इसलिए ऊपरी शिमला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इसको जल्दी किया जाता है। ऐसे में इन दिनों बागवानों ने बगीचों में प्रूनिंग के काम को शुरू कर दिया है, ताकि फसल अच्छी हो सके।