सैर पर गई दो महिलाओं पर भालू ने किया हमला, घायल
HNN/शिमला
राजधानी शिमला की ननखड़ी तहसील के एक गांव में भालू ने दो महिलाओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। घायलों की पहचान प्रवीना पत्नी भाजन दास निवासी खुन्नी गांव और संगीता पुत्री केदार मेहता के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों महिलाएं सुबह सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान भालू ने अचानक दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गई है। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।
वहीं वन विभाग ननखड़ी के रेंज अधिकारी राजेश्वर कल्यान ने बताया कि वन विभाग की ओर से दोनों महिलाओं को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।