Loading...

सैर पर निकले व्यक्ति पर भालू ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल

By PARUL Published: 24 Dec 2023, 10:56 AM | Updated: 24 Dec 2023, 10:56 AM 1 min read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में रोहड़ू क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ठाना गांव में भालू ने एक 54 वर्षीय पर हमला कर उसे घायल कर दिया है। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल की पहचान 54 वर्षीय प्रेम लाल पापटा गांव ठाना तहसील टिक्कर रोहड़ू हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रेम लाल पापटा सुबह घर से सैर के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। भालू ने प्रेम लाल के चेहरे, गर्दन व सिर पर हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद व्यक्ति किसी तरह भालू से जान बचाकर घर पहुंचा और परिजनों को भालू के हमले के बारे में बताया।

जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला ले जाया गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए वन कर्मियों की टीम तैनात करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग उठाई है।