लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोनिया गांधी के बाद अब कोरोना संक्रमण की चपेट में आई प्रियंका गांधी

SAPNA THAKUR | 3 जून 2022 at 10:55 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बीते कल जहाँ कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमण की चपेट में आई थी तो वहीँ, आज उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं। प्रियंका ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि “मैं कोविड संक्रमित हो गई हूं। मुझे कोरोना के हल्के लक्षण हैं। सभी प्रोटोकॉल्स का ध्यान रखते हुए मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है।”

उन्होंने संपर्क में आए लोगों से भी आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दो-दिवसीय लखनऊ यात्रा में कटौती करते हुए बुधवार रात दिल्ली वापस आ गई थी। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी सोनिया गांधी के संपर्क में आईं थीं, जिसके बाद वो लखनऊ से वापस दिल्ली लौटी। अब उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]