सोलन जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अर्की थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को कार से 112 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है।
सोलन
गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
23 जुलाई को सोलन पुलिस ने अर्की थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नौणी निवासी अमर देव को जांच के लिए रोका। वह एक कार में बैठा था और तलाशी के दौरान उसके पास से 112 ग्राम चरस बरामद की गई।
आरोपी को भेजा गया न्यायिक हिरासत में
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे 24 जुलाई को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेशानुसार मामले की आगामी जांच प्रक्रिया जारी है।

