सोलन में दुकान में हुआ भीषण अग्निकांड, सारा सामान जलकर राख
HNN/ सोलन
जिला सोलन के कोटलानाला में एक दुकान आग की भेंट चढ़ गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने का कारण बैटरी में स्पार्किंग होना बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में पीड़ित को करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई थी।
जानकारी के मुताबिक, सूरज कश्यप की दुकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। सूरज कश्यप ने बताया कि पिछली रात को 10 बजे वह अपनी दुकान को बंद करके चला गया था।
सुबह करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान के अंदर आग लग गई है। इस अग्निकांड में दुकान के अंदर रखी बैटरी लाइट, सब्जी रखने वाला फ्रीजर, सेब की गत्ता पेटियां आदि सामान जलकर राख हो चुका है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।