सोलन में फटा बादल, 2 घर व 1 गौशाला बही, 5 के शव बरामद

By Ankita Published: 14 Aug 2023, 12:46 PM | Updated: 14 Aug 2023, 12:46 PM 1 min read

HNN/ सोलन

जिला सोलन के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के ज़डौण गांव में बीती रात बादल फटा। बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बह गई है। हादसे के दौरान दोनों घर में 13 लोग थे। उन लोगों में से 5 लोगों के शव बरामद कर लिए है। वहीं पांच लोगों को जिंदा निकाल लिया गया है। इसके अलावा अन्य लोगों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

वहीं मार्ग बंद होने की वजह प्रशासन भी मौके पर नहीं पहुँच पाया है। लोक निर्माण विभाग की टीमें भी मार्ग बहाली के कार्य में जुटी हुई है। इसके अलावा सोलन में कई लोगों के मकान भूस्ख़लन होने के चलते क्षतिग्रस्त हो गए है। घर के सभी सदस्य सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिए गए है।