स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर, दो घायल

By PARUL Published: 6 Oct 2023, 10:54 AM | Updated: 6 Oct 2023, 10:54 AM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना में गोंदपुर-बनेहड़ा मार्ग पर एक सड़क हादसा पेश आया है जहां एक स्कूटी और बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। बता दें कि हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल की पहचान मसलूक मोहम्मद, निवासी डंगोह खास और स्कूटी चालक गुरदीप, निवासी भरवाईं के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, नंगल जरियाला-बनेहड़ा मार्ग पर जब एक स्कूटी लिंक रोड पर मुड़ रही थी उसी दौरान स्कूटी एक बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों चालक घायल हो गए हैं। दोनों के मुंह और सिर पर चोटें आई हैं। जिसके बाद स्थानीय लोग घायलों को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल ले गए।

जहां पर दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।