Loading...

स्कूल के वॉशरूम में ले जाकर 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

PARUL • 5 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू के अंतर्गत आने वाले बाह्य सिराज के एक निजी स्कूल से 5 साल की मासूम से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जहां आरोपी 5 साल की मासूम स्कूल के वॉशरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की पहचान गुलाम मोहम्मद निवासी कश्मीर के रूप में हुई है।

बता दें कि 5 साल की मासूम लड़की एक निजी स्कूल में पढ़ाई कर रही है। जब वह स्कूल से घर पहुंची तो उसने रोते-रोते अपनी मां को बताया कि स्कूल में लंच टाइम के वक्त गुलाम मोहम्मद उसे वाॅशरूम में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी द्वारा मासूम के साथ मारपीट भी की गई है। जिसके बाद पीड़िता की मां द्वारा आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 323 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि एसपी साक्षी वर्मा द्वारा की गई है।