लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्कूल फीस चोरी के मामले में आरोपी को मिला पांच दिन का पुलिस रिमांड

PARUL | 23 नवंबर 2023 at 2:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/सोलन

जिला सोलन में दाड़लाघाट स्कूल में फीस की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद कोर्ट में पेश करने पर उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी की पहचान रामपाल निवासी गांव बटेड़-बिलासपुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मामला 28 फरवरी 2023 की रात का है जब किसी शातिर ने स्कूल के चौकीदार को कमरे में बाहर से कुंडा लगाकर अंदर बंद कर दिया था।

जिसके बाद शातिर ने स्कूल के अधीक्षक व प्रधानाचार्य के कार्यालय का ताला तोड़कर कार्यालय में रखी अलमारी से 53,567 रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। बता दें कि यह पैसे विद्यार्थियों की स्कूल फीस थी। जिसके बाद 1 मार्च 2023 को प्रधानाचार्य ने पुलिस थाना दाड़लाघाट शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं पुलिस जांच में चोरी की वारदातों में संलिप्त रहे आरोपियों का भी पुराना रिकॉर्ड जांचा और मोबाइल सिग्नल का विश्लेषण किया गया तो चोरी में आरोपी रामपाल की संलिप्तता होनी पाई गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी रामपाल के खिलाफ प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी और मारपीट आदि के कुल 48 मामले दर्ज है, जिनमें से अधिकांश मामले चोरी के हैं। उन्होंने बताया कि यह आरोपी बिलासपुर जिले के थाना भराड़ी के चोरी के एक अभियोग में कंडा जेल में सजा भी भुगत चुका है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]