Loading...

स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, विद्यार्थियों को उनके अधिकारों…

PRIYANKA THAKUR • 16 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

उपमंडलीय विधिक सेवाएं समिति चंबा के तत्वावधान में डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ( सीजेएम) एवं अध्यक्ष उपमंडलीय विधिक सेवा समिति चंबा सुभाष चंद्र भसीन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने विद्यार्थियों को एंटी रैगिंग अधिनियम, मौलिक अधिकारों और कर्तव्य, संविधान की प्रस्तावना, सूचना अधिकार अधिनियम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का भी आह्वान किया।